पानीपत: पानीपत में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
पानीपत रेलवे जंक्शन के पास टीडीआई पुल के नजदीक एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी डाउन लाइन से आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।