प्रयागराज: BJP प्रत्याशी के घर पहुंची तत्कालीन सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा पीएम मोदी के सपनों को करेंगे साकार
लोकसभा चुनाव में प्रयागराज की दोनों सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इलाहाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र को प्रत्याशी बनाया गया है, इलाहाबाद की तत्कालीन सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने मुलाकात कर कहा कि हम सब मिलकर पीएम मोदी के सपनों को साकार करेंगे।