प्रयागराज: कीडगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को कस्बा बरौत से किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कीडगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को कस्बा बरौत हंडिया से गिरफ्तार किया गया, पकड़ा गया अभियुक्त थाना कीडगंज में विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था, मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त को कीडगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, तथा पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।