प्रयागराज: सिविल लाइंस में नीरज त्रिपाठी के घर जाकर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने दी टिकट मिलने की बधाई,पार्टी के निर्णय का स्वागत
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नीरज त्रिपाठी की विरासत बहुत ही समृद्ध है।उनके पिता कुशल नेता थे।मुझे विश्वास है कि नीरज पिता की विरासत को कुशलता के साथ आगे बढ़ाएंगे।इलाहाबाद संसदीय सीट से उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है।यह देखते ही नीरज और उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी अपनी कुर्सी छोड़ वहीं खड़े हो गए।कविता ने खुशी के मारे नीरज को अपने गले लगा लिया