प्रयागराज: PM मोदी को तीसरी बार PM बनाने के उद्देश्य से बुलेट पर 21000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी मंदा पहुंची प्रयागराज
देश में कई ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इन्हीं में से एक नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा है, जो तमिलनाडु के मदुरई से बुलेट पर 21000 किलोमीटर की यात्रा पर निकली है। 65 दिनों की यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 18 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगी।