प्रयागराज: शहर में ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुलाब का फूल देकर लोगों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित
गुरुवार को ईद की नमाज़ के बाद लोगों को गुलाब का फूल देकर मुस्लिम समुदाय ने मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बता दें, आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।