प्रयागराज: मुन्ना मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज़,देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ सुरक्षा के कड़े इंतजाम
30 दिनों तक रोजे रखकर खुदा की बारगाह में इबादत करने वाले खुदा के नेक बंदों के लिए आज खुशियों की ईद आई है।प्रयागराज शहर में मुन्ना मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे पुलिस के जवान लगातार मुस्तैद।