मुजफ्फरपुर आगमन पर राज्यपाल का भव्य स्वागत, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पौधा भेंट कर की अगवानी
मुजफ्फरपुर। बिहार के माननीय राज्यपाल के मुजफ्फरपुर जिले के दौरे पर आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उनका आत्मीय व गरिमामय स्वागत किया गया। हेलीपैड पर आगमन के दौरान मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
इस अवसर पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने माननीय राज्यपाल महोदय को आदरपूर्वक पौधा भेंट कर जिले में उनका सुस्वागतम व अभिनंदन किया। आगमन के उपरांत राज्यपाल महोदय को पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा विधिवत 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। माननीय राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े व चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे और कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मुस्तैद रहे।
Bihar, India | Sep 11, 2026