मझोली: मझौली तहसीलदार दिलीप हनुमत ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में हल करने के लिए कर्मचारियों को किया निर्देशित
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए,इनमें किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार दिलीप हनुवत का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में हल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी निर्देशित किया गया है।