इटाढ़ी: स्वस्थ मिट्टी से समृद्ध खेती का संदेश, किसानों को दी गई टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी
Itarhi, Buxar | Jun 3, 2026 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), बक्सर द्वारा सदर प्रखंड के बोक्सा गांव स्थित पंचायत भवन में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।