प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमयी हो गया है।