मंझनपुर: सराय अकिल इलाके में कार की तेज रफ्तार के साथ खतरनाक स्टंट, खुले गेटों से लटकते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले में एक बार फिर युवाओं का जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर दौड़ रही है और उसके पांचों गेट खुले हुए हैं। कार में सवार आठ युवक दरवाजों से लटकते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जो न केवल खुद की जान को जोखिम में डाल रहे हैं बल्कि राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं।