नकली सांप से प्रैंक पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर समेत 4 युवक गिरफ्तार
उदयपुर के फतेहसागर झील किनारे टूरिस्ट्स पर नकली सांप फेंककर प्रैंक वीडियो बनाना चार युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कविश समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 13 जून को बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर नकली सांप फेंककर वीडियो बनाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों में कविश नगारची, मुकेश ओड, राहुल गायरी और हरीश ओड शामिल हैं। एडीएम कोर्ट में पेशी के बाद चारों को जमानत मिल गई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि लाइक-व्यूज के लिए लोगों में डर फैलाना गैरकानूनी
#Udaipur #FatehSagarLake #PrankVideo #FakeSnakePrank #SocialMediaInfluence