सहजनवा: जैतपुर में बेखौफ चोरों ने CCTV के सामने बाइक से गैस सिलेंडर उड़ाया, वारदात रात 1:11 बजे हुई
गोरखपुर के जैतपुर चौराहे के पास पिपरौली रोड पर बीती रात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पीड़ित सदानंद मौर्य ने सिलेंडर को बाइक पर बांधकर बरामदे के नीचे खड़ा किया था, ताकि सुबह गैस भरवाने जा सकें। रात करीब 1:11 बजे कार सवार चोर मौके पर पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए।