कुलपहाड़: नशे में लोगों को परेशान करने पर युवक को गिरफ्तार किया गया, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा, कुलपहाड़ कोतवाली का मामला
उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वश्य व सुरेश पटेल ने टीम के साथ ग्राम सुगिरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि एक युवक शराब के नशे में राहगीरों को परेशान कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी ग्राम सुगिरा से शांति भंग में 14 दिन की हिरासत में भेजा गया।