जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह के चचेरे भाई रौशन और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को 3 बजे बताया कि दोनों की निशानदेही पर एक अवैध हथियार और कई जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। इससे पहले गैंग से जुड़े जीशान को भी अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा चुका है।