आगरा: थाना हरीपर्वत क्षेत्र के होटल में गुम हुआ रूसी महिला पर्यटक का बैग पुलिस ने 1 घंटे में खोजकर सौंपा, महिला ने जताया आभार
आगरा में ताजमहल का दीदार करने आई रूसी महिला पर्यटक का ₹1 लाख की नकदी से भरा बैग होटल में गुम हो गया था। जिसे हरीपर्वत पुलिस ने एक घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाकर खोज निकाला और उसे सौंप दिया। पुलिस की कार्रवाई से खुश महिला पर्यटक ने थाना प्रभारी सहित उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है।