आगरा: एक शातिर किस्म के अभियुक्त को अवैध शराब के साथ रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से किया गिरफ्तार
जीआरपी आगरा कैंट ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शातिर किस्म के अभियुक्त को अवैध शराब के साथ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे के नेतृत्व में लगातार अवैध मादक पदार्थों,वारंटी,वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से 8 अवैध शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं।