आगरा: थाना सदर के गुरुद्वारा रोड पर दो दुकानों में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक
थाना सदर के गुरुद्वारा रोड पर दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना फायर विभाग को दी गई,फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किया और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी और कितना नुकसान हुआ है,इसका भी आकलन किया जा रहा है