आगरा: नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को धौलपुर राजस्थान से किया गिरफ्तार
थाना न्यू आगरा क्षेत्र का 1 मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़ित के द्वारा थाना न्यू आगरा पर सूचना दी गई कि मिष्ठान की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। इस पर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई थी। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को धौलपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।