आगरा: कमला नगर स्थित शनिदेव मंदिर के पास गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला महिला का शव: ACP हरीपर्वत
थाना कमला नगर क्षेत्र के अंतर्गत शनि मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है। मामले की जानकारी एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने देते हुए बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।