आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित पुरातत्व विभाग पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदर्शन,शाहजहाँ के उर्स पर रोक लगाने की मांग
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पुरातत्व विभाग पर सोमवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शाहजहाँ के उर्स पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि एक आरटीआई के प्राप्त जवाब अनुसार ताजमहल में शाहजहाँ का उर्स मनाने का कोई पौराणिक लिखित अभिलेख मौजूद नही हैं। लेकिन इसके बाबजूद अवैध तरीके से ताजमहल में शाहजहाँ का अवैध उर्स मनाया जाता हैं।