शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद छात्रों का गुस्सा फूटा, न्याय की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं हड़ताल पर
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में हुई मारपीट और हंगामे के बाद डायलिसिस डिप्लोमा के छात्र-छात्राएं हड़ताल पर बैठ गए। उनका आरोप है कि हंगामा करने वालों ने नर्सों और छात्राओं के साथ मारपीट की, वार्ड में तोड़फोड़ की और वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल भी छीन लिए। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से असुरक्षा का माहौल झेल रहे हैं।