जहानाबाद: डोमन बीघा गांव में जमीनी विवाद में दंपति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोहरा, डोमन बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को पहले मखदुमपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। सदर अस्पताल में दोनों का इलाज रविवार शाम करीब 5 बजे भी जारी है।