चित्तौड़गढ़: लू संभावना के मद्देनज़र जिला कलेक्टर ने आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे स्कूल
जिले में बढ़ती गर्मी एवं लू (हीट वेव) की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्तावानुसार, जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. मंजू