जन कल्याण शिविर का हुआ समापन
---
जनपद पंचायत ईसागढ के प्रांगण में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण किए।शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत ईसागढ की अध्यक्ष श्रीमति चंदा यादव एवं विशिष्ट अतिथि लखन सिंह रघुवंशी जिला मंत्री भाजपा एवं रविन्द्र लोधी-प्रदेश महामन्त्री (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) उपस्थित रहे।
शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमति चंदा यादव ने महिलाओं से आजीविका संवर्धन के प्रकल्पों पर अग्रसर होकर एनआरएलएम सहित विभिन्न लघु उधोग चलाकर आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आगे आने का आव्हान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविन्द्र लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार आमजन को लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसमें उज्ज्वला,आवास,राशन,शौचालय,किसान सम्मान निधि से करोड़ों भारतीयों का जीवन बदल रहा है।
शिविर को संबोधित करते हुए लखन सिंह रघुवंशी ने उपस्थित हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने हेतु अपील की। पर्यावरण संरक्षण हेतु उद्यानिकी, कृषि एवं पशुपालन विभाग से अनुदान प्राप्त कर आर्थिक विकास हेतु प्रेरित किया। शिविर में 73 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें कामता वाई को कृषि हेतु 50000 सामुदायिक निवेश निधि,रानी वाई जाटव को निर्माण हेतु ऋण, प्रवेश बाई जाटव को 2 लाख की संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। सभी ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।,उद्यानिकी विभाग ने पौधे प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ ए.पी.प्रजापति,सीएमओ सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar