अशोक नगर: डुंगासरा गांव में मारपीट से पैर टूटा, नाक पर लगे टांके; कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर जिले के नईसरायं थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर 1 बजे धर्मेंद्र जाटव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को उनके भाई राजेश जाटव के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और नाक पर कई टांके लगाने पड़े।