हज़ारीबाग: रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए मुफ्फसिल थाना में शांति समिति की बैठक
रामनोवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मने इसको लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सदर बीडीओ नीतू सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सभी अखड़ेधारी रामनोवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सात जुलूस शहर जाती है. 16 गांव का जुलूस अपने अपने गांव में घूमता है।