हज़ारीबाग: सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
हजारीबाग सदर थाना में रामनवमी को देखते हुए रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ने किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन सजक है। हर साल की तरह इस बार भी शहर मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। भादवि की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।