ईसागढ़: ईसागढ़ में रखरखाव कार्य के चलते 3 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
ईसागढ़ क्षेत्र में 16 अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रशासन द्वारा शनिवार को रात लगभग 9 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 220 केवी उपकेंद्र अशोकनगर में 132 केवी मेनबस के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान ईसागढ़ सहित संबंधित 33 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।