रामगढ़: विश्व रेबीज दिवस पर रामगढ़ पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, 12 पालतू कुत्तों का किया गया रेबीज टीकाकरण
Ramgarh, Alwar | Sep 28, 2026 विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर एक बजे रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पशुपालकों को रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।