कानपुर ब्रेकिंग
काकादेव के पेशाब हत्या कांड में नया मोड़, तीन संदिग्धों ने सोशल मीडिया पर जारी किए अपने वीडियो!
सड़क पर पेशाब करने से रोकने को लेकर कारोबारी अमित कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज पहले ही सामने आ चुका है। अब मामले में तीन अलग-अलग संदिग्धों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।.
#Kanpur #KanpurBreaking #Kakadeo #KanpurNews #BreakingNews