#संगरिया के गांव बोलांवाली में गड़बड़ी की लगातार खुल रही परतें....
संगरिया की आवाज़।
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया तहसील के गांव बोलांवाली में गत बरसों में विकास कार्य करवाने में की गई गड़बड़ी की परतें लगातार खुल रही है। एक मामले में पंचायतीराज विभाग की ओर से करीब सवा दो लाख रुपए की वसूली तय करने के बाद एक और मामला सामने आया है। गांव में एक सडक़ का निर्माण करवाए बगैर भुगतान उठाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पंचायतीराज विभाग से शिकायत की है। संपर्क पोर्टल पर भी इस मामले को रखा है। परिवादी का आरोप है कि मामले की जांच को लेकर अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे। जानिए क्या है पूरा मामला, परिवादी की क्या है पीड़ा.....
संगरिया की आवाज़