काराकाट: काराकाट में टोटो से 44 लीटर 280 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
Karakat, Rohtas | Sep 26, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात देर रात कार्रवाई करते हुए टोटो से 44 लीटर,280 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप गोड़ारी ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, शराब को हार्डवेयर सामान, बाल्टी और रस्सियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। मोथा के पास NH 120ए पर संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली गई।