घाटमपुर: खदरी गांव के पास नीम के पेड़ तले लिखा 'राम-राम', युवक फंदे से झूल गया, पुलिस जांच में जुटी
साढ़ थाना क्षेत्र खदरी गांव के पास एक बगीचे में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वही युवक ने पिता और पत्नी को भी आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।