नगर निगम, मुजफ्फरपुर द्वारा दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन हेतु तीन स्थानों पर कृत्रिम घाट बनाया गया है:
1. आरडीएस कॉलेज के पीछे
2. डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के पीछे
3. लकड़ी ढाई में
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने कहा कि इन कृत्रिम घाटों पर हर प्रशासनिक व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं सहित आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन कृत्रिम घाटों के नज़दीक भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को व्यवस्था का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 18, 2026