रामपुर में आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, जेल से रिहाई के तुरंत बाद टीम ने लिया हिरासत में
रामपुर (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा हुए आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम CRPF जवानों के साथ जेल के बाहर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि ED ने 14 अक्टूबर को आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब ED रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
वहीं, दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी थी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी थी। अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून का अस्तित्व खत्म ह�