दिल्ली जाने से रोकने पर भड़के शैंकी वर्मा, बोले—सरकार को जनता की आवाज से डर!
मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता एवं महानगर अध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल शैंकी वर्मा ने दिल्ली जाने से रोकने पर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली मार्च को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को आगे कर दिया गया है। आखिर सरकार को डर किस बात का है—जनता की आवाज से या लोकतंत्र की ताकत से?
शैंकी वर्मा ने कहा कि यह मार्च किसी पार्टी या नेता का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतीयों का मार्च है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे न डरेंगे, न झुकेंगे और न ही जनता के हक की लड़ाई से पीछे हटेंगे। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान किया।
#शैंकी_वर्मा #समाजवादी_पार्टी #दिल्ली_मार्च #लोकतंत्र_बचाओ #संविधान_बचाओ मेरठ जनता_की_आवाज