टीकमगढ़ बड़ागांव रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई। हादसे मैं 22 लोग घायल हो गए। यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुरा तिराहा के पास की है। घायल हुए सभी लोग श्रद्धालु थे जो बगाज माता मंदिर से जवारे विसर्जन के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।