रूपवास: भरतपुर: रुदावल में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
रुदावल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई व एसपी दिगंत आनंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पीड़ित महिला ने रुदावल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाधिकारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी की जांच जारी हैं।