लालबर्रा: पिपरिया (बड़.) के वन देवी मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक, 6 अप्रैल को होगी प्राण प्रतिष्ठा
जनपद पंचायत लालबर्रा के ग्राम पिपरिया (बड़गाव) स्थित प्रसिद्ध माता वन देवी मंदिर के प्रांगण में त्रि-दिवसीय धार्मिक महोत्सव की धूम है। मंदिर स्थापना के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यहाँ नवनिर्मित 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की जा रही है। उत्सव के दूसरे दिन रविवार 05 अप्रैल को दोपहर 02 बजे विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच सभी ज्योतिर्लिंगों