कटनी नगर: निटारा इलाके के पौड़ी में करंट लगने से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
कटनी के निटारा इलाके अंतर्गत आने वाले पौड़ी में एक हादसा हो गया,जिसमें छत में चढ़कर मकान की तराई करते समय एक युवक बिजली के करंट के चपेट में आ गया,जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक को परिजन द्वारा कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।