🔳बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट थीम पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
🔳कटनी - पीएम श्री विद्यालय कटनी में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू का वेश धारण कर उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान नेहरू जी के वेश में आए बच्चों ने भाषण के माध्यम से उनके जीवन और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में बताया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अखबार, पॉलिथीन और कार्डबोर्ड जैसी अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल कर आकर्षक पोशाकें तैयार कीं। कोई रोबोट बना तो कोई उल्लू, बिल्ली, शेफ और ट्रैफिक लाइट के रूप में नजर आया। कुछ बच्चों ने कोलगेट और बम जैसे विषयों पर भी पोशाकें बनाईं। खास बात यह रही कि सभी बच्चों ने अपने किरदार के बारे में दो से तीन पंक्तियां बोलकर अपनी प्रस्तुति को और रोचक बनाया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी रचनात्मकता, मेहनत एवं उत्साह की सराहना की।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026