बैराड़: राशन वितरण में गड़बड़ी: प्रशासन का शिकंजा, खरईडाबर दुकान के प्रबंधक-विक्रेता गिरफ्तार, घर की बिजली भी कटी
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम जेपी गुप्ता व तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश द्वारा क्षेत्र की पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया था। खरई डाबर गांव की पीडीएस दुकान में करीब 17.5 टन खाद्यान्न खुर्द-बुर्द करने के मामले में तत्कालीन प्रबंधक एवं विक्रेता औतार सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया बही सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उसके घर की विजली काट दी है