सिकंदराराऊ: बाजिदपुर बाजार में सरेराह युवक को सरियों से पीटा, गले में फंदा डालकर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
नगला भानचंद निवासी शिव कुमार वाजिदपुर बाजार गए थे। वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि लोहे की रॉड और सरिया से उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके गले में अंगोछे का फंदा डालकर उन्हें जमीन पर गिराया गया और बाजार में घसीटते हुए भी लातों से पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।