पाली: रमपुरा में आजादी के बाद 79 वर्षों से पक्कीकरण की बाट जोह रही सड़क का राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, बना चर्चा का विषय
Pali, Lalitpur | Apr 28, 2026 रमपुरा वासी बीते लगभग 79 वर्षों से उनके गांव तक जाने वाली लगभग 4 किमी लंबी कच्ची सड़क के पक्कीकरण की बाठ जोह रहे थे।सोमवार दोपहर के समय राज्य मंत्री द्वारा उक्त सड़क के पक्कीकरण को लेकर भूमि पूजन किया गया है।परंतु लोगों ने बताया है कि उक्त सड़क के पक्कीकरण को लेकर पूर्व में चुनाव से पहले नेताओं द्वारा भी पक्की सड़क के वायदे किए गए थे, जो आज तक पूरे नही हुए।