सारठ: नवादा गांव में साइबर आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, 8 नामजद व 40-50 अज्ञात पर मामला दर्ज
Sarath, Deoghar | May 19, 2026 नवादा गांव में 2 साइबर आरोपी को गिरफ्तार करने पर पथरड्डा पुलिस पर हमला करने की घटना मंगलवार शाम 7 बजे सामने आया है। वहीं पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम ने 8 नामजद व 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है और एक साइबर आरोपी व एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिक्र है कि लोकेशन पर पुलिस ने छापेमारी करके 2 युवक को गिरफ्तार किया था, तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।