विष्णुगढ़: मडमो के बैद्यबखरी में टूटा दुखों का पहाड़, चीख-पुकार के बीच सुरेश को अंतिम विदाई, 4 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
मडमो के बैद्यबखरी में टूटा दुखों का पहाड़, चीख-पुकार के बीच सुरेश को दी गई अंतिम विदाई, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया। मड़मो पंचायत के बैद्यबखरी निवासी ट्रैक्टर चालक सुरेश महतो (33 वर्ष) की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।