#भरतपुर। शहर में आरयूआईडीपी के चतुर्थ चरण के तहत अधिशाषी अभियंता राजुल कुमार के निर्देशन में जनजागरूकता एवं जनसहभागिता इकाई (कैप) द्वारा सीवर कनेक्शन के लाभ और सही रखरखाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रिन्स नगर आंगनवाड़ी केंद्र और सेंट ल्यूक सेकेंडरी स्कूल में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयपुर से आए मोबलाइजेशन एक्सपर्ट के. के. शर्मा, सीएमई मनोज श्रीवास्तव और सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने महिलाओं व विद्यार्थियों को बताया कि सीवर लाइन में कचरा या गोबर न डालें तथा शौचालय को सेप्टिक टैंक से बायपास कर सीधे सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है, वहीं वर्तमान में यह कनेक्शन निशुल्क दिए जा रहे हैं जबकि बाद में कनेक्शन न लेने पर 8000 रुपये शुल्क और जुर्माना लगाया जाएगा। सेंट ल्यूक स्कूल में विद्यार्थियों को दूषित जल-मल के शोधन (एसटीपी) व इसके सिंचाई में उपयोग की जानकारी दी गई, जिसे स्कूल प्रशासन ने बेहद उपयोगी और सराहनीय बताया।
Bharatpur, Bharatpur | Oct 28, 2026