चित्तौड़गढ़ के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।